"प्यार न हुआ साला UPSC का एग्जाम हो गया, क्लियर ही नहीं हो रहा!"
'रांझणा' फिल्म के इस डायलॉग से हम समझ सकते हैं कि UPSC का एग्जाम कितना कठिन होता है। इसे पास करने में कई लोगों की पूरी जिंदगी भी निकल जाती है। इसे सिर्फ स्कूल या कॉलेज की तरह अच्छे मार्क्स लाकर क्लियर नहीं किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार का IQ लेवल जबरदस्त होने के साथ-साथ उसका हाजिरजवाब होना भी जरूरी होता है।
इस बात का अंदाजा आप उन सवालों के जरिये लगा सकते हैं जो आज हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं। ये सवाल IAS इंटरव्यू के दौरान पूछे गए थे। यहां उम्मीदवारों ने सही जवाब देकर सफलता प्राप्त की थी। आज आपको भी ऐसा ही एक मौका मिलने जा रहा है। आजमाकर देखिए।
किसी सुबह आप उठो और आपको पता चले कि आप प्रेगनेंट हैं तो आप

मैं उत्साहित हो जाऊंगी, सेलिब्रेशन के लिए छुट्टी ले लूंगी।
मैं परेशान हो जाऊंगी।
मैं खुद को संयमित रखूंगी।
मैं रोने लगूंगी।
दो जुड़वां बच्चों का जन्म, मई में हुआ था तो वो जून में कैसे पैदा हुए?

अगर आपके एक हाथ में तीन सेब और चार संतरे हैं और दूसरे हाथ में चार सेब व तीन संतरे हैं तो आपके पास क्या है?

कोई आदमी आठ दिन तक बिना सोए कैसे रह सकता है?

यदि आठ आदमियों को एक दीवार बनाने में 10 घंटे लगे तो चार आदमियों को कितना समय लगेगा?

नाग पंचमी का विलोम(अपोजिट) क्या होगा?

जेम्स बॉन्ड एक हवाई जहाज से बिना पैराशूट के कूदा, फिर भी बच गया। कैसे?

एक बिल्ली के तीन बच्चे जनवरी, मार्च और मई हैं। तो बिल्ली का नाम क्या है?

अगर मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो आप क्या करेंगे?

मोर एक ऐसा पक्षी है जो अंडे नहीं देता, तो फिर उसके बच्चे कैसे होते हैं?

क्या आप बुधवार, शुक्रवार और रविवार का नाम लिए बिना तीन लगातार पड़ने वाले दिनों के नाम बता सकते हैं?

आप एक अंडे को ठोस सतह पर किस तरह गिराएंगे कि यह क्रेक न हो?

आप एक हाथी को एक हाथ से कैसे उठा सकते हैं?

एक हत्यारे को मौत की सजा सुनाई गई। उसे तीन कमरे दिखाए गए। पहले कमरे में आग लगी है, दूसरे कमरे में बन्दूकधारी हत्यारे हैं और तीसरे कमरे में शेर हैं, जिन्होंने 3 साल से कुछ भी नहीं खाया है। उसे किस कमरे में जाना चाहिए?

लाल रंग का पत्थर नीले समंदर में फेंकने पर क्या होगा?

जब मैं चार साल का था, अपने भाई से दोगुनी उम्र का था। अब मैं 18 साल का हूं तो मेरा भाई कितने साल का होगा?

एक लड़का और एक डॉक्टर शॉपिंग कर रहे थे। लड़का डॉक्टर का बेटा था मगर डॉक्टर लड़के का पिता नहीं था। बताइये फिर डॉक्टर कौन था?











No comments:
Post a Comment